भगवानपुर एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

रुड़की: हरिद्वार जिले के भगवानपुर एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, घटना 31 मार्च को भगवानपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा एक्सप्रेसवे के पास की है। बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव निवासी इल्तिज़ा अपनी कार से दवाई लेने के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जा रहा था। इसी दौरान अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकेंड में कार के अगले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं।

स्थिति को भांपते हुए चालक इल्तिज़ा ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार रोकी और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क के बीचों-बीच जलती कार को देख राहगीरों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना के बाद चालक इल्तिज़ा ने कार कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना एक बार फिर वाहनों की सुरक्षा और तकनीकी खामियों को लेकर सवाल खड़े करती है, खासकर हाईवे पर चलने वाले वाहनों की नियमित जांच और मेंटेनेंस को लेकर।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 14 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल