ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की बड़ी सफलता, 1 लाख का इनामी बदमाश राजा साहनी गिरफ्तार

देहरादून: रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड के बाद उत्तराखंड पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। प्रदेशभर में अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। इसी अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े 1 लाख रुपये के इनामी अपराधी राजा साहनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 6 महीने पहले ओडिशा के जिला कारागार कटक से जेल तोड़कर फरार हो गया था और तब से फरारी काट रहा था।

ओडिशा पुलिस की सूचना पर कार्रवाई:

ओडिशा पुलिस ने दून पुलिस को सूचना दी थी कि आरोपी ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट क्षेत्र में गोल्डन रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में देखा गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून ने तुरंत एक्शन लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में टीम गठित की। इस अभियान में ओडिशा पुलिस को भी शामिल किया गया।

घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी:

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध कार (नंबर पीबी-10-डीएन-0508) को नटराज चौक से टिहरी मार्ग पर सुमन पार्क के पास घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट पर बैठे आरोपी की पहचान राजा साहनी के रूप में हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जेल तोड़कर हुआ था फरार:

गिरफ्तार आरोपी राजा साहनी (पुत्र महेश साहनी, निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय, बिहार) ओडिशा के कटक जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद था। वह अक्टूबर महीने में जेल तोड़कर फरार हो गया था, जिसके बाद ओडिशा पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही पुलिस:

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ ओडिशा में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि अन्य राज्यों में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले हो सकते हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और प्रदेश में कानून व्यवस्था को हर हाल में मजबूत किया जाएगा।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 10 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार