डोईवाला में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: उप शिक्षा अधिकारी एक लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

डोईवाला: देहरादून जिले के डोईवाला विकासखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने उप शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी को नेपाली फार्म के पास घूस लेते हुए दबोचा गया। इस कार्रवाई में एक महिला को भी सह आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, डोईवाला में तैनात उप शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट पर आरोप है कि उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र के एक निजी स्कूल के आरटीई के तहत अध्ययनरत छात्रों के बिल भुगतान के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस पर शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग से संपर्क कर मामले की जानकारी दी।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार आरोपी अधिकारी नेपाली फार्म क्षेत्र में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा। जैसे ही उसने पैसे लिए, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। इस दौरान सह आरोपी पुष्पांजलि को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रायवाला कोतवाली ले जाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत छात्रों की प्रतिपूर्ति राशि जारी करने के बदले रिश्वत ले रहा था। इस मामले में पहले ही सतर्कता सेक्टर देहरादून में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

  • धनवीर सिंह बिष्ट, उप शिक्षा अधिकारी/प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला
  • पुष्पांजलि, निवासी डालनवाला, देहरादून (निजी स्कूल से जुड़ी)

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, विजिलेंस टीम ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 10 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल