नरभक्षी गुलदार का आतंक: पौड़ी में 10 स्कूल तीन दिन बंद, बच्चों में दहशत

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पोखड़ा और आसपास के क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि बच्चे स्कूल जाने से भी डर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन 10 विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। आदेश के अनुसार न्याय पंचायत कोलाखाल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी और जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय 4 अप्रैल (शनिवार), 5 अप्रैल (रविवार) और 6 अप्रैल (सोमवार) तक बंद रहेंगे।

इसी तरह विकासखंड बीरोंखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तिमली व कण्डूली बड़ी में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए भी तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और सभी स्कूलों को आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम:

वन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीएफओ महातिम यादव के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र में 10 कैमरा ट्रैप, 2 सोलर सीसीटीवी कैमरे और 2 पिंजरे लगाए गए हैं, ताकि गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा वन्यजीव की पहचान के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

लगातार निगरानी के लिए 15-15 सदस्यीय दो विशेष टीमें गठित कर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने या जरूरत पड़ने पर ट्रेंकुलाइज करने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है।

लोगों में दहशत का माहौल:

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में गुलदार पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खासकर शाम के समय सतर्क रहें, अकेले बाहर न निकलें और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे और मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने