यूथ कांग्रेस चुनाव में कुमाऊं का दबदबा: हल्द्वानी-रामनगर के युवाओं ने मारी बाजी, जश्न का माहौल

रामनगर: भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के नतीजों में इस बार कुमाऊं क्षेत्र का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है। हल्द्वानी से लेकर रामनगर तक युवा नेताओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज की है। परिणाम सामने आते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और जश्न का माहौल बन गया।

प्रदेश में टॉप पर रहे विशाल सिंह भोजक

विशाल सिंह भोजक ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें कुल 38,242 वोट मिले, जो इस चुनाव का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा। उनकी इस जीत को कुमाऊं की मजबूत राजनीतिक भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है।

रामनगर के युवाओं का भी शानदार प्रदर्शन

रामनगर से सुमित लोहनी प्रदेश महासचिव चुने गए, जिन्हें 3510 वोट प्राप्त हुए। वहीं विकास ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की और करीब 3000 वोट पाए।

इसके अलावा नैनीताल जिले में नीरज कुमार मोनू जिला उपाध्यक्ष बने, जबकि आशीष को भी उपाध्यक्ष पद पर सफलता मिली। हरदीप सिंह जिला महासचिव चुने गए और अनामिका टम्टा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अब्दुल रहमान को प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी मिली है।

देहरादून के नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

राजधानी देहरादून से अभय कत्यूरा प्रदेश महासचिव, जबकि सौरभ ममगाईं और अंसल रावत प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।

जगह-जगह जश्न, मिठाई वितरण

नतीजे घोषित होते ही हल्द्वानी और कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। जगह-जगह मिठाई बांटी गई और विजेताओं को बधाई दी गई।

युवाओं की बढ़ती भागीदारी का संकेत

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह परिणाम युवाओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी और बदलते रुझान को दर्शाते हैं।

जीत के बाद विशाल सिंह भोजक ने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे कुमाऊं और युवा साथियों की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को और मजबूत किया जाएगा और 2027 के चुनाव में युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

यूथ कांग्रेस के इन चुनाव परिणामों ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में संगठन में युवाओं की भूमिका और अधिक मजबूत होने जा रही है।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 20 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें