देहरादून में दर्दनाक हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में युवक को बोलेरो ने कुचला, मौत

देहरादून: राजधानी के थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। जोगीवाला चौकी अंतर्गत मोहकमपुर IIP के पास कुत्ते को घुमा रहे एक युवक की बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

कुत्ते के पीछे भागते हुए सड़क पर पहुंचे, हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक अनौद नौटियाल बीती सुबह अपने पालतू कुत्ते को चेन से बांधकर घुमा रहे थे। इसी दौरान उनके कुत्ते ने एक अन्य कुत्ते को देखा और अचानक उसके पीछे भागने लगा।

कुत्ता सड़क पार कर गया, लेकिन अनौद नौटियाल ने चेन नहीं छोड़ी और उसके पीछे-पीछे दौड़ते हुए सड़क पर पहुंच गए। तभी तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक अनौद नौटियाल मूल रूप से उत्तरकाशी के कुथनौर गांव (नौगांव विकासखंड) के रहने वाले थे और देहरादून के जोगीवाला में परिवार के साथ रह रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी, दो छोटी बेटियां, एक बेटा, माता-पिता, दो छोटे भाई, एक बहन और बुजुर्ग दादी हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।

आरोपी चालक ने किया सरेंडर

थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी राकेश गुसाई के अनुसार, हादसे के बाद बोलेरो चालक ने खुद थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार बनी हादसों की बड़ी वजह

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा अचानक कुत्ते के सड़क पर दौड़ने और तेज रफ्तार वाहन के कारण हुआ।

यह घटना एक बार फिर शहर में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर करती है। लगातार हो रहे सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, ऐसे में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती की जरूरत महसूस की जा रही है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 8 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 7 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 26 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल