केदारनाथ धाम में बर्फबारी से तैयारियों पर ब्रेक: प्रशासन और कारोबारियों की बढ़ी चिंता

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में बीते 20 घंटों से लगातार हो रही बर्फबारी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कपाट खुलने की तिथि नजदीक होने के बावजूद मौसम का बदला मिजाज प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

कपाट खुलने से पहले बदला मौसम

बताया जा रहा है कि इस बार धाम में बेमौसम बर्फबारी हो रही है। जहां दिसंबर-जनवरी में अपेक्षाकृत कम बर्फ देखने को मिली, वहीं अब कपाट खुलने से ठीक पहले भारी बर्फबारी ने हालात कठिन कर दिए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 अप्रैल को बाबा केदार की डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान करेगी, जबकि 22 अप्रैल को कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

पैदल मार्ग पर बढ़ी मुश्किलें

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली से धाम तक भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के चलते पूरा क्षेत्र बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है। इससे निर्माण और मरम्मत कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

सोनप्रयाग से केदारपुरी तक लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) गुप्तकाशी द्वारा मार्ग को सुगम बनाने के लिए कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार खराब मौसम के कारण श्रमिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दो टीमों को लगाया गया काम पर

बर्फ हटाने के लिए 60 श्रमिकों की दो टीमें तैनात की गई हैं। एक टीम केदारनाथ से और दूसरी छोटी लिंचोली से मार्ग साफ करने में जुटी है। मंगलवार तक करीब 4 से 5 फीट चौड़ाई में मार्ग साफ कर लिया गया था, लेकिन ताजा बर्फबारी के कारण कई जगहों पर फिर से बर्फ जम गई है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि मौसम को देखते हुए अतिरिक्त श्रमिकों की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग पूरी तरह सुचारु किया जा सके।

व्यवसायियों की बढ़ी चिंता

लगातार खराब मौसम से केदार घाटी के व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। कई व्यापारियों ने पहले ही लाखों रुपये खर्च कर यात्रा के लिए सामग्री, ईंधन और टेंट की व्यवस्था कर ली है, लेकिन मौसम की अनिश्चितता से कारोबार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

प्रशासन अलर्ट, तैयारियां जारी

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने बताया कि बर्फबारी से चुनौतियां जरूर बढ़ी हैं, लेकिन धाम में तैयारियां लगातार जारी हैं।

प्रशासन और संबंधित विभाग यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 22 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें