देहरादून: पीएम मोदी के दौरे पर कांग्रेस का विरोध, कई जगह प्रदर्शन, कार्यकर्ता हिरासत में

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (14 अप्रैल) को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे, जहां उनके आगमन के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस ने इस दौरे का विरोध करते हुए देहरादून के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘गो बैक मोदी’ के नारे लगाए, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कई प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

देहरादून में जगह-जगह प्रदर्शन, पुलिस ने लिया एक्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून जिले के कई हिस्सों में एकत्र होकर विरोध जताया। पुलिस ने उन्हें समझाने और रोकने की कोशिश की, लेकिन जब कार्यकर्ता नहीं माने तो कई लोगों को हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को कई घंटों तक चौकी में बैठाकर रखा गया और प्रधानमंत्री के दिल्ली लौटने के बाद ही उन्हें रिहा किया गया।

कांग्रेस का आरोप—संवैधानिक अधिकारों का हनन

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री से सवाल पूछना लोकतंत्र में उनका अधिकार है, लेकिन वर्तमान शासन में इस अधिकार को दबाया जा रहा है। कांग्रेस नेता संजय काला ने कहा कि पीएम मोदी कई बार उत्तराखंड आ चुके हैं, लेकिन अंकिता भंडारी हत्याकांड पर उन्होंने अब तक कोई बयान नहीं दिया। साथ ही उन्होंने राज्य में बढ़ते महिला अपराध और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर भी सवाल उठाए।

महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर धरना

प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम को ज्ञापन देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कारगी-आईएसबीटी रोड पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इससे नाराज महिलाएं सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। इस दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने ज्योति रौतेला समेत अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। बाद में पीएम मोदी के लौटने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

कानून व्यवस्था और अंकिता हत्याकांड पर उठे सवाल

ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय में देरी और सीबीआई जांच में हो रहे विलंब को लेकर भी नाराजगी जताई।

डोईवाला में भी विरोध

वहीं, डोईवाला क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर पीएम मोदी से मिलने की कोशिश की, लेकिन वहां भी पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला