23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहेंगे ऐतिहासिक क्षण के साक्षी

चमोली:
उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने से एक दिन पूर्व बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत बदरीनाथ पहुंचे। कपाट खुलने के बाद मुख्यमंत्री भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उनके साथ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां हेलीपैड पर चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी व बीकेटीसी के सीईओ विशाल मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, राज्य मंत्री हरक सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, राजेश मेहता, अमित सती और प्रवेश डिमरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इस बार धाम को लगभग 20 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 अप्रैल की सुबह 6:15 बजे भगवान बदरी विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री धामी स्वयं उपस्थित रहकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर बने नवनिर्मित पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में उत्तराखंड शासन ने सख्त रुख अपनाया है। लोक…

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

  • By Admin
  • July 29, 2026
  • 11 views
देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 18 views
मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 21 views
देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 19 views
रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 21 views
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 13 views
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई