काशीपुर अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर चोरी, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

रुद्रपुर:
उत्तराखंड के काशीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एलडी भट्ट उप जिला राजकीय चिकित्सालय से ऑक्सीजन सिलिंडरों की चोरी हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने चोरी की पुष्टि करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के स्टोर में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर अचानक गायब पाए गए। जैसे ही यह मामला सामने आया, अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों और पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल से करीब 100 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) संदीप कुमार दीक्षित ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में 3 से 4 सिलिंडर चोरी होने की बात सामने आई है। इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में पहले भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पूर्व में यहां से बाइक और एयर कंडीशनर की चोरी हो चुकी है, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जो इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा दे सकता है।

कोरोना काल के दौरान जब ऑक्सीजन की भारी कमी थी, तब विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा इस अस्पताल को बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराए गए थे। उस समय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट नहीं था, लेकिन अब यहां ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो चुका है और सिलिंडरों को एक गोदाम में सुरक्षित रखा गया था।

सीएमएस संदीप कुमार दीक्षित ने बताया कि उन्हें इस अस्पताल में कार्यभार संभाले लगभग 6 से 7 महीने हुए हैं और फिलहाल सिलिंडरों की कुल संख्या की स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटना की पुष्टि हो चुकी है और मामले की जांच जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में पीआरडी जवान की तैनाती की गई है और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने