विकासनगर में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

विकासनगर:
देहरादून जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला विकासनगर-त्यूणी हटाल मोटर मार्ग से सामने आया है, जहां फिडिज पुल के समीप एक ट्रक करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक फाइबर ईंटों से लदा हुआ विकासनगर से मोरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत एसडीआरएफ और थाना त्यूणी पुलिस को दी।

मुश्किल हालात में चला रेस्क्यू ऑपरेशन:
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम और त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। खड़ी चढ़ाई और दुर्गम परिस्थितियों के बीच टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए मृतक के शव को खाई से निकालकर स्ट्रेचर के जरिए सड़क तक पहुंचाया और पुलिस के सुपुर्द किया।

थाना त्यूणी प्रभारी अश्वनी बलूनी ने बताया कि हादसा सुबह के समय हुआ। ट्रक (आइसर) फाइबर ईंटों से भरा हुआ था, जो हटाल फिडिज पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। मृतक चालक की पहचान विपिन सिंह (30 वर्ष), पुत्र सोबेंद्र लाल, निवासी भद्रासु, खरसाडी, मोरी जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

पहले भी हो चुका है हादसा:
गौरतलब है कि हाल ही में सहसपुर थाना क्षेत्र के हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक महिला शिक्षिका की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए थे।

लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने