देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, वेस्ट यूपी के शातिर समेत दो गिरफ्तार; एक घायल ।

देहरादून:
राजधानी देहरादून में बीती देर रात थाना बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक शातिर अपराधी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात थाना बसंत विहार पुलिस हरबंशवाला बैरियर पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक नीली स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं रुके और तेज रफ्तार में हरबंशवाला से टी-स्टेट की ओर भाग निकले।

पीछा करने पर की फायरिंग:
पुलिस टीम ने जब संदिग्धों का पीछा किया, तो स्कूटी सवार बदमाशों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया।

अवैध हथियार बरामद:
मौके से बदमाशों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (315 बोर) और जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण:
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। एसपी सिटी ने अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी की स्थिति की जानकारी ली।

आरोपियों की पहचान:
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अब्दुल्ला और शाहनवाज सलमानी बताया है। पुलिस के अनुसार, अब्दुल्ला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बसंत विहार में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला