नंदा देवी एक्सप्रेस में लूट की कोशिश नाकाम: देवबंद के पास हथियारबंद बदमाश ट्रेन में घुसने में विफल

देहरादून आ रही नंदा देवी एक्सप्रेस में लूट की सनसनीखेज कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, देवबंद रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद जंगल क्षेत्र में करीब 10 हथियारबंद बदमाशों ने ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि सतर्कता के चलते बदमाश न तो ट्रेन रोक पाए और न ही कोच के अंदर प्रवेश कर सके।

घटना बुधवार तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब ट्रेन कोटा से देहरादून की ओर आ रही थी और उसमें हजारों यात्री सवार थे। देवबंद स्टेशन से निकलने के बाद स्टेशन मास्टर ने लोको पायलट को सूचना दी कि दो कोच के बीच कुछ संदिग्ध लोग चढ़ गए हैं। इसके बाद सभी कोच अटेंडेंट को सतर्क कर दिया गया।

कोच अटेंडेंट्स ने तुरंत लोको पायलट और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को जानकारी दी कि करीब 10 हथियारबंद लोग कोच के बफर में चढ़े हुए हैं और ट्रेन को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि नए कोच में बफर से वैक्यूम रिलीज की सुविधा नहीं होने के कारण बदमाश ट्रेन को रोकने में सफल नहीं हो सके।

साथ ही ट्रेन के सभी दरवाजे लॉक कर दिए गए, जिससे बदमाश अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। जब उन्हें भनक लगी कि उनकी गतिविधियों की जानकारी कर्मचारियों को हो गई है, तो वे चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुरादाबाद मंडल ने आरपीएफ को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। कोच अटेंडेंट के बयान दर्ज किए गए हैं और उनकी मदद से बदमाशों के स्केच भी तैयार कराए गए हैं। स्केच के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है, जिसमें स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल महेश यादव ने बताया कि रेलवे ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। आरपीएफ की कई टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

रेलवे अधिकारियों ने साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Posts

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के दो युवा पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम और चुनौतीपूर्ण चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण कर जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स…

कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

हल्द्वानी: कालाढूंगी स्थित अटल आदर्श विद्यालय में छात्रों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छात्रों और अभिभावकों की शिकायत के बाद विद्यालय का निरीक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 16 views
पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 11 views
कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहले दिन ही बवाल, एबीवीपी के तीन नामांकन प्रारंभिक जांच में निरस्त

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 13 views
एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहले दिन ही बवाल, एबीवीपी के तीन नामांकन प्रारंभिक जांच में निरस्त

मेडिकल कॉलेज एडमिशन में फर्जीवाड़ा: उधम सिंह नगर में फर्जी पते और दस्तावेजों से बने प्रमाण पत्र, चार गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 14 views
मेडिकल कॉलेज एडमिशन में फर्जीवाड़ा: उधम सिंह नगर में फर्जी पते और दस्तावेजों से बने प्रमाण पत्र, चार गिरफ्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ में निर्माण पर सरकार सख्त, मास्टर प्लान से बाहर नहीं मिलेगा निर्माण की अनुमति

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 9 views
बदरीनाथ-केदारनाथ में निर्माण पर सरकार सख्त, मास्टर प्लान से बाहर नहीं मिलेगा निर्माण की अनुमति

अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 19 views
अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं