देहरादून में जश्न का माहौल: पश्चिम बंगाल जीत पर BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव, CM धामी ने खिलाई झालमुड़ी

देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पश्चिम बंगाल में मिली जीत के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, रंगों और नृत्य के साथ अपनी खुशी का इजहार करते नजर आए।

जैसे ही सूचना मिली कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जश्न में शामिल होने पहुंच रहे हैं, वैसे ही पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बढ़ गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित कई वरिष्ठ नेता मौके पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी के पहुंचते ही माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। उन्होंने मुख्यालय के गेट पर मौजूद एक झालमुड़ी विक्रेता से झालमुड़ी ली और खुद अपने हाथों से अन्य लोगों को भी खिलाई, जिसने जश्न में अलग ही रंग भर दिया। इसके बाद पार्टी कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान बंगाली समुदाय की महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता रंगों में सराबोर होकर गीत-संगीत पर थिरकते नजर आए।

भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि देश में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं ने भी पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में कड़ी मेहनत की, जिसका परिणाम आज सामने है।

वहीं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक है और इसी खुशी में झालमुड़ी के साथ जश्न मनाया जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री दीप्ति भारद्वाज ने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने इसे सुशासन की जीत बताते हुए कहा कि अब पश्चिम बंगाल में नई दिशा में विकास होगा।

कुल मिलाकर देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा और पश्चिम बंगाल की जीत का जश्न पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया गया।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 4 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 4 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 4 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार