केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ी सौगात, सीएम धामी ने किया अत्याधुनिक अस्पताल का लोकार्पण

रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में अब स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक हो गई हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित 40 बेड क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल का विधिवत लोकार्पण किया. स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित यह अस्पताल उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगा.

भव्य लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य सेवाओं का यह नया अध्याय राज्य सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम जैसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त अस्पताल की स्थापना राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच और सेवा भावना को दर्शाती है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान हर वर्ष लाखों श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचते हैं. ऐसे में त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहद जरूरी है. इस अस्पताल के शुरू होने से अब आपातकालीन चिकित्सा, ऑक्सीजन सुविधा, चिकित्सकीय जांच, प्राथमिक उपचार और विशेषज्ञ परामर्श जैसी सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्री केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य जांच केंद्रों और आपातकालीन सेवाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार “स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड” के संकल्प के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 61 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से लाखों लोगों को निशुल्क उपचार का लाभ मिल रहा है. साथ ही राज्य के प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की. उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का भी प्रतीक है.

कार्यक्रम में आशा नौटियाल ने कहा कि यह अस्पताल भविष्य में लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का मजबूत आधार बनेगा और सेवा तथा समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा.

Related Posts

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के दो युवा पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम और चुनौतीपूर्ण चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण कर जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स…

कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

हल्द्वानी: कालाढूंगी स्थित अटल आदर्श विद्यालय में छात्रों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छात्रों और अभिभावकों की शिकायत के बाद विद्यालय का निरीक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 16 views
पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 13 views
कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहले दिन ही बवाल, एबीवीपी के तीन नामांकन प्रारंभिक जांच में निरस्त

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 13 views
एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहले दिन ही बवाल, एबीवीपी के तीन नामांकन प्रारंभिक जांच में निरस्त

मेडिकल कॉलेज एडमिशन में फर्जीवाड़ा: उधम सिंह नगर में फर्जी पते और दस्तावेजों से बने प्रमाण पत्र, चार गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 15 views
मेडिकल कॉलेज एडमिशन में फर्जीवाड़ा: उधम सिंह नगर में फर्जी पते और दस्तावेजों से बने प्रमाण पत्र, चार गिरफ्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ में निर्माण पर सरकार सख्त, मास्टर प्लान से बाहर नहीं मिलेगा निर्माण की अनुमति

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 9 views
बदरीनाथ-केदारनाथ में निर्माण पर सरकार सख्त, मास्टर प्लान से बाहर नहीं मिलेगा निर्माण की अनुमति

अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 20 views
अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं