औली में सैनिक सम्मेलन में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, जवानों के साहस और समर्पण को किया सलाम

Dehradun/Auli: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज चमोली जिले के औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों से संवाद किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया. राज्यपाल ने सीमाओं पर तैनात जवानों के साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि देश को अपने वीर सैनिकों पर गर्व है.

सैनिक सम्मेलन में राज्यपाल ने भारतीय सेना की 7वीं बटालियन असम रेजिमेंट “औली बटालियन” और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग इंस्टिट्यूट (M&SI) के जवानों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवान कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिमालय की दुर्गम चोटियों और सीमावर्ती क्षेत्रों में जवानों की सेवाएं देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने 7वीं बटालियन असम रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए ‘ऑपरेशन पवन’ सहित विभिन्न अभियानों में जवानों द्वारा दिखाई गई वीरता को याद किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में माणा सब सेक्टर में “ऑपरेशन स्नो लेपर्ड” के तहत तैनात जवान कठिन हिमालयी परिस्थितियों में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि सेना और सुरक्षा बल केवल सीमाओं के प्रहरी नहीं हैं, बल्कि मानवता की सेवा के भी उत्कृष्ट उदाहरण हैं.

राज्यपाल ने आईटीबीपी माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग इंस्टिट्यूट की उपलब्धियों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि वर्ष 1976 में स्थापित यह संस्थान पर्वतारोहण, स्कीइंग, राफ्टिंग और पर्वतीय युद्ध कौशल के क्षेत्र में देश को उत्कृष्ट प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध करा रहा है. उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवानों द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी Mount Everest सहित कई कठिन पर्वत चोटियों पर सफल आरोहण भारत के साहस और सामर्थ्य का प्रतीक है.

राज्यपाल ने कहा कि यह संस्थान उत्तराखंड के युवाओं के लिए भी प्रेरणा और रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रहा है. कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से स्थानीय युवाओं को राफ्टिंग और पर्वतीय प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य सराहनीय है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह संस्थान युवाओं के लिए और अधिक अवसर और प्रेरणा का केंद्र बनेगा.

Related Posts

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के दो युवा पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम और चुनौतीपूर्ण चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण कर जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स…

कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

हल्द्वानी: कालाढूंगी स्थित अटल आदर्श विद्यालय में छात्रों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छात्रों और अभिभावकों की शिकायत के बाद विद्यालय का निरीक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 16 views
पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 11 views
कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहले दिन ही बवाल, एबीवीपी के तीन नामांकन प्रारंभिक जांच में निरस्त

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 13 views
एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहले दिन ही बवाल, एबीवीपी के तीन नामांकन प्रारंभिक जांच में निरस्त

मेडिकल कॉलेज एडमिशन में फर्जीवाड़ा: उधम सिंह नगर में फर्जी पते और दस्तावेजों से बने प्रमाण पत्र, चार गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 15 views
मेडिकल कॉलेज एडमिशन में फर्जीवाड़ा: उधम सिंह नगर में फर्जी पते और दस्तावेजों से बने प्रमाण पत्र, चार गिरफ्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ में निर्माण पर सरकार सख्त, मास्टर प्लान से बाहर नहीं मिलेगा निर्माण की अनुमति

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 9 views
बदरीनाथ-केदारनाथ में निर्माण पर सरकार सख्त, मास्टर प्लान से बाहर नहीं मिलेगा निर्माण की अनुमति

अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 19 views
अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं