देहरादून में दबंगों का आतंक! बीच सड़क युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

देहरादून में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. राजधानी के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा एक युवक पर बीच सड़क जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से एक युवक को बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे टर्नर रोड क्षेत्र की बताई जा रही है. पीड़ित युवक अपने दोस्तों शहजाद, अली, कैफ और साबिर के साथ बाइक और एक्टिवा से क्लेमेंटटाउन स्थित पोस्ट ऑफिस की ओर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से दो कारों में सवार कुछ युवक पहुंचे और उन्होंने रास्ते में युवक को रोक लिया. आरोप है कि कार सवार युवकों ने अचानक हमला बोलते हुए युवक को सड़क किनारे घेर लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने युवक के सिर, चेहरे और शरीर पर बेरहमी से हमला किया. इस दौरान युवक के दोस्त किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन पीड़ित हमलावरों के बीच फंस गया. हमले में युवक का सिर फट गया, पैर की हड्डी टूट गई और शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया.

घटना के बाद पीड़ित युवक के पिता नसीम ने क्लेमेंटटाउन थाने में तहरीर देकर निखिल सूद, भरत चौधरी, आकाश मलिक समेत 5-6 अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. एफआईआर के अनुसार हमलावर फिल्मी अंदाज में कारों से पहुंचे और योजनाबद्ध तरीके से युवक पर हमला किया.

थाना क्लेमेंटटाउन प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. वहीं वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है.

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि राजधानी में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं. लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल