धामी सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी हुआ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को 58 फीसदी की जगह 60 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा. यह बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा, जिससे कर्मचारियों और पेंशनधारियों को जनवरी से देय एरियर का लाभ भी प्राप्त होगा.

राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब दो लाख सरकारी कर्मचारियों और लगभग डेढ़ लाख पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनधारियों को सीधा फायदा मिलेगा. सरकार ने यह निर्णय केंद्र सरकार की तर्ज पर लिया है. हालांकि एरियर भुगतान की तिथि और प्रक्रिया को लेकर अभी शासनादेश जारी नहीं हुआ है. शासनादेश जारी होने के बाद ही एरियर भुगतान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक परिस्थितियों के चलते ईंधन समेत खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बढ़ती महंगाई के बीच राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देने के उद्देश्य से डीए में वृद्धि की गई है. सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है.

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही राज्य सरकार ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के कोतवाली पंचेश्वर में टाइप-2 के छह आवासों और चाहरदीवारी निर्माण के लिए 3.13 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं.

इसके अलावा नैनीताल जिले के फायर स्टेशन हल्द्वानी में टाइप-2 के 64, टाइप-3 के 8 और टाइप-4 के 4 आवासों के निर्माण हेतु 36.64 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. वहीं चंपावत जिले के थाना रीठा साहिब में टाइप-2 के छह और टाइप-3 के एक आवास निर्माण के लिए 3.47 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण के लिए 5.91 करोड़ रुपये तथा चमोली जिले के थराली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण के लिए 61.57 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की है. सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से जहां आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी, वहीं स्थानीय लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने