हरिद्वार में गंगा में नहाते समय युवक डूबा, देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर आश्रम के पास गंगा में नहाने गया एक 19 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना के बाद युवक गंगा में लापता हो गया, जिसकी तलाश में जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

लापता युवक की पहचान सेन मलिक पुत्र महबूब निवासी ग्राम जियापोता, हरिद्वार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे के गंगा में लापता होने की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसडीआरएफ के अनुसार, 19 मई को सेन मलिक प्रेमनगर घाट के पास गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गंगा के तेज बहाव में बह गया और देखते ही देखते पानी में डूबकर लापता हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई।

काफी देर तक खोजबीन के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चलने पर आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू उपकरणों और बोट के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

एसडीआरएफ टीम ने नदी के गहरे हिस्सों में डीप डाइविंग की। साथ ही अन्य तकनीकी संसाधनों और उपकरणों की मदद से गंगा के आसपास के क्षेत्रों में भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि गंगा के तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण बना रहा।

घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन लगातार युवक के सकुशल मिलने की दुआ करते रहे। देर शाम तक एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने लगातार खोजबीन जारी रखी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

रात होने और नदी में बढ़ते खतरे को देखते हुए फिलहाल सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू किया जाएगा।

एसडीआरएफ के एसआई आशीष त्यागी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई थी। उन्होंने कहा कि युवक की तलाश में हर संभावित स्थान पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया और गोताखोरों की मदद से आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार खोजबीन की जा रही है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला