खटीमा: रास्ते और अतिक्रमण विवाद ने ली युवक की जान, इलाज के दौरान मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

खटीमा: उधम सिंह नगर जिले के खटीमा स्थित पंजाबी कॉलोनी में रास्ते के अतिक्रमण और बिजली मीटर लगाए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक परिवार के लिए दर्दनाक त्रासदी बन गया है। बीते दिनों हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

मृतक के परिजन और क्षेत्रीय लोग खटीमा कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मामले को देखते हुए पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

इलाज के दौरान युवक की मौत

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 14 पंजाबी कॉलोनी निवासी सीता, पत्नी दीनदयाल, ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि क्षेत्र के ही सचिन रघुवंशी और संदीप रघुवंशी ने मिलकर उनके देवर विवेक कुमार, सास ललिता देवी और पुत्री दीपिका पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था।

हमले में विवेक कुमार और ललिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया था। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इधर बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को विवेक कुमार ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

लंबे समय से चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच रास्ते और अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। घटना के बाद प्रशासन की मौजूदगी में आरोपी परिवार के घर के आगे किए गए अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया।

मृतक विवेक कुमार खटीमा स्टांप वेंडर एवं अरायजनवीस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भी थे, जिसके चलते घटना के बाद विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई।

परिजनों ने मांगा न्याय

मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से अपने दो छोटे बेटों के पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता की अपील भी की है।

घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक भुवन चंद्र कापड़ी भी कोतवाली पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

पुलिस प्रशासन ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि मामले में हत्या की धारा बढ़ाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पूरे घटनाक्रम के दौरान कोतवाली और घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला