उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; मसूरी में मई में महसूस हुई दिसंबर जैसी ठंड ।

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. बीते दिन राज्य के कई क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. जहां एक ओर लोग भीषण गर्मी और हीटवेव से परेशान थे, वहीं बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट ने लोगों को बड़ी राहत दी है. राजधानी देहरादून समेत पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज भी राज्य के अधिकांश जनपदों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. इसके साथ ही इन क्षेत्रों में तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है. हवाओं की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है. प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

बाकी जिलों में येलो अलर्ट

राज्य के अन्य जनपदों में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

देहरादून में आज आसमान में बादल छाए रहने और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

मसूरी में मई में महसूस हुई दिसंबर जैसी ठंड

मैदानी इलाकों में जहां लोग गर्मी से बेहाल थे, वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने ऐसा यू-टर्न लिया कि लोगों को मई महीने में ही दिसंबर जैसी ठंड महसूस होने लगी. बीती देर रात मसूरी में अचानक तेज बारिश, ओलावृष्टि और सर्द हवाओं ने पूरे शहर को ठंड की चादर में लपेट लिया.

सुबह होते-होते मसूरी बादलों और घने कोहरे से ढक गई. बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्म कप

पहनने पड़े. ठंडी हवाओं के चलते पूरा शहर सर्द मौसम का एहसास कराता नजर आया.

पर्यटकों ने लिया मौसम का आनंद

गर्मी से राहत पाने मसूरी पहुंचे पर्यटकों के लिए यह मौसम किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा. मॉल रोड और आसपास के इलाकों में पर्यटक बारिश और कोहरे का आनंद लेते दिखाई दिए. कई लोग होटल की बालकनी और कैफे से बादलों के खूबसूरत नजारों का आनंद लेते नजर आए.

कहीं पर्यटक बारिश में भीगते हुए वीडियो बना रहे थे तो कहीं हाथों में कॉफी लेकर ठंडी हवाओं के बीच घूमते दिखाई दिए. मसूरी के मौसम के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

दूनवासियों को मिली गर्मी से राहत

राजधानी देहरादून में भी बीती रात मौसम ने अचानक करवट ली. देर रात तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई. पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी के बाद मौसम सुहावना हो गया है. लोगों ने राहत की सांस ली है और तापमान में गिरावट महसूस की गई है.

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है. साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है.
:::

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने