NH-74 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्राला की टक्कर से डॉक्टर की मौत

रुद्रपुर: दिनेशपुर क्षेत्र में NH-74 पर देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें क्लीनिक बंद कर घर लौट रहे 46 वर्षीय डॉक्टर मंटू चंद्र राय की मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्राला (ट्रक) ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि डॉक्टर का शव कई हिस्सों में बिखर गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने ट्राला को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है.

मृतक की पहचान 46 वर्षीय मंटू चंद्र राय पुत्र विकास चंद्र राय निवासी रतन फार्म नंबर-03, राजनगर शक्ति फार्म, उधम सिंह नगर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार डॉक्टर मंटू चंद्र राय की जाफरपुर के लंबाखेड़ा क्षेत्र में क्लीनिक थी. देर रात क्लीनिक बंद करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे.

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह NH-74 पर दिनेशपुर कट के पास पहुंचे, तभी गदरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्राला संख्या UP 25 ET 1658 ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्राला की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर लगते ही डॉक्टर सड़क पर गिर पड़े और ट्राला उन्हें करीब 300 से 400 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया.

हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और शव सड़क पर कई हिस्सों में बिखर गया. घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही थाना दिनेशपुर के थाना अध्यक्ष रविंद्र बिष्ट पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं रुद्रपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की सहायता से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम

स्थिति भी बन गई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया.

एसएसआई रुद्रपुर कोतवाली अनिल जोशी ने बताया कि हादसे में शामिल ट्राला को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली. लोगों का कहना है कि NH-74 पर लगातार तेज रफ्तार और बेलगाम भारी वाहनों के कारण सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से हाईवे पर स्पीड कंट्रोल, ट्रैफिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार ट्राला चालक की तलाश जारी है.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने