केदारनाथ यात्रा फिर हुई सुचारू, मौसम में सुधार के बाद प्रशासन ने हटाई अस्थायी रोक

रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आपदा की स्थिति के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। खराब मौसम को देखते हुए रविवार सुबह एहतियातन केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, लेकिन मौसम में सुधार होने के बाद यात्रा को पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है।

रविवार को केदारनाथ धाम यात्रा पर मौसम ने कुछ समय के लिए ब्रेक जरूर लगाया, लेकिन बारिश थमते ही श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई। लगातार वर्षा और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया था। इस दौरान गौरीकुंड, सोनप्रयाग सहित विभिन्न पड़ावों पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया और उन्हें मौसम सामान्य होने तक इंतजार करने की सलाह दी गई।

मौसम में सुधार और वर्षा रुकने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने केदारनाथ पैदल मार्ग और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद यात्रा संचालन को दोबारा अनुमति दे दी गई। इसके बाद विभिन्न पड़ावों पर रोके गए श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से केदारनाथ धाम की ओर रवाना किया गया।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा अब सामान्य रूप से संचालित की जा रही है। यात्रा मार्ग पर प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य संबंधित विभागों की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था सुचारू बनी रहे। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार का निर्णय मौसम और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया जाता है।

उधर, केदारनाथ धाम की यात्रा दोबारा शुरू होने से हजारों श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। बाबा केदार के जयघोष के साथ आस्था की डगर एक बार फिर गुलजार हो उठी है और यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य होने लगी है।

इस बीच उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जिलों तथा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ वर्षा की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं पहाड़ी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। जबकि राज्य के मैदानी जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल