हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शांतिकुंज के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक निजी यात्री बस को टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में राजस्थान की एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। घायलों में 29 महिलाएं, 6 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जो गंगा स्नान के बाद राजस्थान लौट रहे थे। इसी दौरान शांतिकुंज के पास बस को पीछे किया जा रहा था, तभी पीछे से तेज गति में आए डंपर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस सड़क पर पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

CCTV में कैद हुआ हादसा

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क किनारे खड़ी बस को बैक किया जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पलट गई और डंपर चालक भी वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि बस से टकराने के बाद डंपर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय ढाबे में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि और अधिक हो सकती थी।

राहत-बचाव अभियान चलाकर निकाले गए यात्री

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने राजस्थान के नागौर जिले की एक महिला यात्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

डंपर चालक हिरासत में

पुलिस ने हादसे के बाद डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। डंपर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

हादसे के बाद प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9411112827 जारी किया है।

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि आपदा परिचालन केंद्र से बस पलटने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की आवश्यकता को उजागर करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 20 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें