हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे किनारे देर रात हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल युवक की पहचान अजय, निवासी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर नोएडा लौट रहा था। देर रात होने के कारण कांवड़ियों का दल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे किनारे विश्राम कर रहा था।

कांवड़ियों के अनुसार, हाईवे के ऊपर बने पुल पर कुछ युवक शराब पी रहे थे और शोर-शराबा करने के साथ गाली-गलौज भी कर रहे थे। जब कांवड़ियों ने उन्हें शांति बनाए रखने की बात कही तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद वे युवक पुल से नीचे उतरकर कांवड़ियों के पास पहुंच गए और विवाद बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इससे पहले कि कांवड़िए कुछ समझ पाते, हमलावरों में से एक ने अजय के सीने पर सटाकर गोली चला दी। हालांकि गोली सीने की बजाय कंधे में लगी, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अजय को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

देर रात करीब 12 बजे हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने तत्काल इलाके में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों से घटना की जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी।

कनखल थाना के एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर अभियान चलाया गया और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी एक बुलेट मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पांच से छह हमलावर अन्य बाइकों पर सवार होकर घटनास्थल से भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत और एसएसआई अनुज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश के लिए नाकाबंदी कराई।

जानकारी के अनुसार, अजय जिस दल के साथ यात्रा कर रहा था, वह गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 221 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ लेकर हरिद्वार से नोएडा जा रहा था। दल में करीब दस गौसेवक शामिल थे और उन्हें लगभग 240 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करनी थी।

घटना के बाद स्थानीय गौसेवक संगठनों में भी रोष देखने को मिला। कई गौसेवक अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

फिलहाल घायल अजय का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 20 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें