वीकेंड पर हरिद्वार में लगा वाहनों का रेला, हाईवे से लेकर पार्किंग तक घंटों जाम में फंसे श्रद्धालु और पर्यटक

हरिद्वार: जून महीने के पहले वीकेंड पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चारधाम यात्रा, गर्मियों की छुट्टियों और वीकेंड का असर ऐसा रहा कि रविवार को हरिद्वार के प्रमुख हाईवे और शहर के कई हिस्सों में लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। सुबह से ही बहादराबाद, सिंहद्वार शंकराचार्य चौक, चंडीघाट चौक, पंतद्वीप पार्किंग और उत्तरी हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन रेंगते हुए नजर आए। जाम की स्थिति इतनी गंभीर रही कि कुछ मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों का समय लग गया।

दरअसल, स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही उत्तराखंड के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। चारधाम यात्रा पहले से ही अपने चरम पर है, वहीं वीकेंड होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचे। इसका सीधा असर शहर की यातायात व्यवस्था पर दिखाई दिया।

रविवार सुबह से ही हरिद्वार में वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। हरकी पैड़ी, चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर जाने वाले मार्गों पर भारी भीड़ रही। शहर की प्रमुख पार्किंग स्थल पंतद्वीप, दीनदयाल, खड़खड़ी सहित कई अन्य पार्किंग वाहन क्षमता से अधिक भर गईं। पार्किंग स्थलों के आसपास वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं, जिससे ट्रैफिक और अधिक प्रभावित हुआ।

तेज धूप और उमस के बीच जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई परिवार घंटों तक अपनी गाड़ियों में बैठे रहे। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आए यात्रियों को भी यातायात अव्यवस्था के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस के जवान लगातार यातायात को सुचारु करने में जुटे रहे, लेकिन वाहनों की अत्यधिक संख्या के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रही।

गाजियाबाद से परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे यात्री अमित ने बताया कि वह सुबह साढ़े छह बजे घर से निकले थे और हरकी पैड़ी पर स्नान करने का कार्यक्रम था, लेकिन एक घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहने के कारण उनकी पूरी यात्रा प्रभावित हो गई।

उन्होंने कहा, “सोचा था सुबह स्नान कर शाम तक वापस लौट जाएंगे, लेकिन पूरा समय रास्ते में ही निकल रहा है। कई जगह डायवर्जन भी किए गए हैं। प्रशासन को बेहतर ट्रैफिक प्लान बनाना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।”

हरियाणा से आए दीपक ने भी जाम को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्नान के लिए हरकी पैड़ी जाना था, लेकिन घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। इतनी भीषण गर्मी में इंतजार करना और भी मुश्किल हो गया है।

वहीं ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए जा रहे बाइक सवार सूरज ने बताया कि पिछले कई सप्ताह से शनिवार और रविवार को हरिद्वार में भारी जाम देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सीओ ट्रैफिक विपेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पार्किंग स्थलों के आसपास ट्रैफिक का दबाव अधिक होने के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। पुलिस लगातार यातायात संचालन में जुटी हुई है और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा धैर्य बनाए रखने की अपील की जा रही है।

हरिद्वार में बढ़ती भीड़ और लगातार लग रहे जाम ने एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था और पार्किंग क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पर्यटन और धार्मिक सीजन के दौरान लाखों लोगों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में यदि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 26 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने