हैदराबाद से 5 करोड़ की ज्वेलरी चोरी कर नेपाल भाग रहे आरोपी धराए, उत्तराखंड-यूपी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता

रुद्रपुर: कानून के हाथ कितने लंबे होते हैं, इसका एक और उदाहरण उत्तराखंड में देखने को मिला है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी कर नेपाल भागने की फिराक में निकले तीन आरोपियों को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य की चोरी की गई ज्वेलरी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में नेपाली मूल की दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार हैदराबाद के गच्चीबाउली क्षेत्र में रहने वाले एक बड़े कारोबारी के घर से करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने कुछ समय पहले एक नेपाली दंपति को घरेलू कार्य के लिए रखा था। हाल ही में जब कारोबारी का परिवार मुंबई यात्रा से लौटकर घर पहुंचा तो नेपाली दंपति गायब मिला। शुरुआत में परिवार को लगा कि वे बिना सूचना दिए चले गए हैं, लेकिन बाद में घर से सोने की चेन समेत कई कीमती आभूषण गायब पाए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तेलंगाना पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की और आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में शामिल संदिग्ध नेपाल भागने की तैयारी में हैं और उत्तराखंड के रास्ते सीमा पार करने की कोशिश कर सकते हैं।

सोमवार देर रात तेलंगाना के एक आईपीएस अधिकारी ने उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं मोर्चा संभाला और एसओजी सहित पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया। रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध एक रोडवेज बस में सवार होकर नेपाल की ओर बढ़ रहे हैं। जब तक पुलिस रुद्रपुर बस स्टेशन पहुंची, तब तक बस उत्तर प्रदेश की सीमा की ओर निकल चुकी थी। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने तत्काल उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क कर संयुक्त अभियान शुरू किया।

एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र में उसे रुकवाया। बस की तलाशी के दौरान तेलंगाना पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए इनपुट के आधार पर दो महिलाओं और एक युवक को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। जांच में उनके कब्जे से करोड़ों रुपये मूल्य के चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी हैदराबाद से करीब 1700 किलोमीटर का सफर तय कर रुद्रपुर तक पहुंच चुके थे और वहां से नेपाल भागने की तैयारी में थे। रुद्रपुर से नेपाल सीमा की दूरी अपेक्षाकृत कम होने के कारण यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी सीमा पार कर सकते थे, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया काफी जटिल हो सकती थी।

चूंकि बस उत्तर प्रदेश की सीमा में रोकी गई थी, इसलिए बरामदगी और आगे की वैधानिक कार्रवाई बिलासपुर पुलिस द्वारा की गई। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा चोरी की ज्वेलरी को नेपाल ले जाकर कहां खपाने की योजना थी।

उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि कार्रवाई तेलंगाना पुलिस से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी संबंधित जांच एजेंसियों द्वारा साझा की जाएगी।

यह ऑपरेशन तीन राज्यों की पुलिस के बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण बनकर सामने आया है। वहीं हैदराबाद पुलिस आज इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले की विस्तृत जानकारी साझा करेगी।

Related Posts

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों…

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

देहरादून: राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुआ एक पुल फिर विवादों में आ गया है. प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित इस पुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 14 views
मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 19 views
देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 16 views
रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 19 views
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 11 views
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 12 views
कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई