रुड़की जेल के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने युवकों को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुई वारदात

रुड़की: उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। हरिद्वार जिले के रुड़की में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उप कारागार रुड़की के ठीक सामने हथियारबंद बदमाशों ने कुछ युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि इस जानलेवा हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी युवक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग की यह वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार 10 जून की दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार एक दर्जन से अधिक बदमाश उप कारागार रुड़की के सामने पहुंचे और रामपुर गांव के रहने वाले कुछ युवकों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में अफजाल नामक व्यक्ति ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अफजाल ने बताया कि वह रुड़की सब्जी मंडी में काम करता है। उसका बेटा दानिश और उसका दोस्त शमीम बुधवार को रुड़की जेल पहुंचे थे। शमीम जेल में इंतजार नामक व्यक्ति से मिलने आया था।

अफजाल का आरोप है कि शमीम को पहले से ही नईम उर्फ लख्खा, नदीन, सुहैल और समीर समेत कुछ लोगों पर शक था, जो कथित तौर पर उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से हथियार लेकर वहां मौजूद थे। आशंका होने पर शमीम ने अपने गांव के युवक शाहरुख को फोन किया। इसके बाद शाहरुख, दानिश, उवेश और अमजद भी जेल परिसर के बाहर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि जैसे ही पांचों युवक जेल से बाहर निकले, आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि सभी युवक सुरक्षित बच निकले, लेकिन घटना से इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

दिनदहाड़े जेल के बाहर हुई इस फायरिंग की घटना ने एक बार फिर अपराधियों के बढ़ते हौसलों को उजागर कर दिया है। अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने