टिहरी के केतन लाल हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 4 आरोपी सलाखों के पीछे; प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला

टिहरी: लंबगांव थाना क्षेत्र के खोलगढ़ गांव में हुए चर्चित केतन लाल हत्याकांड मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, बीती 8 जून को टिहरी जिले के लंबगांव क्षेत्र स्थित देवल गांव निवासी धनपाल लाल ने थाना लंबगांव में लिखित तहरीर देकर अपने बेटे केतन लाल की हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर में कहा गया कि उनके बेटे केतन लाल और उसके साथी दिवाकर डिमरी के साथ यशवीर सिंह पंवार, उसके परिजनों और अन्य लोगों ने मारपीट की तथा उन्हें बंधक बनाकर रखा। मारपीट के दौरान केतन लाल को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना में केतन के साथ मौजूद दिवाकर डिमरी भी गंभीर रूप से घायल हुआ। आरोप है कि उसकी भी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। वर्तमान में उसका उपचार जिला अस्पताल बौराड़ी में चल रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लंबगांव में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 3(5) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। टिहरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने मामले की गहन जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। मामले की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक महेश लखेड़ा को सौंपी गई है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पहले ही दो नामजद आरोपियों यशवीर सिंह पंवार और विद्या सिंह पंवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। वहीं, तकनीकी विश्लेषण, साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर 11 जून को दो अन्य आरोपियों सचिन सिंह पंवार और सुमित प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग लड़की ने केतन लाल को मिलने के लिए बुलाया था। केतन के पास वाहन नहीं होने के कारण उसने अपने मित्र दिवाकर डिमरी से उसे गांव तक छोड़ने का अनुरोध किया। इसके बाद दोनों बाइक से लड़की के गांव पहुंचे।

आरोप है कि गांव पहुंचते ही लड़की के परिजनों और अन्य लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और एक कमरे में ले जाकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि केतन लाल को गंभीर रूप से घायल होने तक पीटा गया। घटना में दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए थे। बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान केतन लाल ने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला