प्रीतम सिंह ने बताया की सरकार सदन चलाने में तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है। भराड़ीसैंण में आहूत सत्र को दूसरे दिन ही स्थगित करना उत्तराखंड राज्य के निवासियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। जब कार्यमंत्रणा समिति के निर्णय सरकार द्वारा एकतरफा लिये जाने हैं तो ऐसी कार्यमंत्रणा समिति में हमारे सदस्य के रूप में रहने की कोई सार्थकता नहीं है। आज नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य जी के साथ कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य पद से इस्तीफा सौंपा।







