मसूरी में नवविवाहिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रहस्यमयी मौत, होमस्टे के कमरे में मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मसूरी: उत्तराखंड के पर्यटन नगरी मसूरी में 27 वर्षीय नवविवाहिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं मृतका के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम निवासी 27 वर्षीय पी. राधा गायत्री पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। उनकी शादी करीब सात महीने पहले 8 नवंबर 2025 को सौम्या श्रीचरण के साथ हुई थी। गायत्री गुरुग्राम में नौकरी करती थीं, जबकि उनके पति पुणे में कार्यरत हैं। शादी के बाद दोनों उत्तराखंड घूमने आए थे।

मसूरी पुलिस के मुताबिक, 13 जून को दंपति दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे और 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी पहुंचे। यहां उन्होंने धनौल्टी रोड स्थित एक होमस्टे में कमरा लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ने देर रात तक शराब का सेवन किया था। पति के अनुसार, वे करीब साढ़े तीन बजे सोए थे।

15 जून की सुबह जब सौम्या श्रीचरण की नींद खुली तो उन्होंने अपनी पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। गायत्री की नाक से खून बह रहा था और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल होमस्टे संचालक को सूचना दी। संचालक ने 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान गायत्री का शव कमरे के फर्श पर पड़ा मिला। बिस्तर की चादर पर खून के निशान भी पाए गए। कमरे से दो खाली शराब की बोतलें और खाद्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस की फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण कर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के जरिए साक्ष्य जुटाए हैं।

मसूरी के सीओ जगदीश पंत ने बताया कि फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतका के माता-पिता विशाखापट्टनम से देहरादून पहुंच चुके हैं और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की अचानक मौत कैसे हुई, यह सबसे बड़ा सवाल है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले की हर पहलू से जांच करने और यदि किसी प्रकार की लापरवाही या आपराधिक तथ्य सामने आते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेजा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्यमयी मौत के पीछे की असल वजह सामने आ सकेगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने