देहरादून के पलटन बाजार में भीषण अग्निकांड, साड़ी-लहंगा शोरूम में लगी आग; 6 दमकल गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू ।

देहरादून: राजधानी देहरादून के सबसे व्यस्त और पुराने बाजारों में शुमार पलटन बाजार में बुधवार को बड़ा अग्निकांड हो गया। बाजार स्थित एक साड़ी और लहंगा शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, पलटन बाजार स्थित गांधी एंड संस साड़ी और लहंगा शोरूम की तीसरी मंजिल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में धुएं का घना गुबार आसमान में दिखाई देने लगा। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सबसे पहले दमकल की एक गाड़ी पहुंची, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए पांच अन्य फायर टेंडर भी बुलाए गए। कुल छह दमकल वाहनों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आग पर नियंत्रण पाया।

घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत हुई। आग लगने के कारण बाजार में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस और दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह की विस्तृत जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी शोरूम संचालक द्वारा किया जा रहा है।

शोरूम मालिक ने बताया कि दुकान के बाहर लगे बिजली के प्लग के पास अचानक चिंगारी उठी थी, जिसके बाद तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग फैल गई। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर पहुंचने में काफी समय लगा, जिससे नुकसान बढ़ गया।

वहीं इस मामले में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अभिनव त्यागी ने शोरूम मालिक के दावे को खारिज करते हुए कहा कि सूचना मिलने के महज 5 से 7 मिनट के भीतर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि छह दमकल वाहनों की मदद से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सीएफओ अभिनव त्यागी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। आग से हुए नुकसान का अंतिम आंकलन दुकान मालिक द्वारा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बाजार के सभी व्यापारियों और दुकानदारों से अपनी दुकानों में अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) अनिवार्य रूप से रखने की अपील की।

गौरतलब है कि पलटन बाजार देहरादून का सबसे बड़ा, पुराना और व्यस्त बाजार माना जाता है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। बाजार कपड़ों, हस्तशिल्प, घरेलू सामान और स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध है। राहत की बात यह रही कि आग उस समय लगी जब बाजार में अत्यधिक भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने