कर्णप्रयाग हिंसा पर हेमकुंड ट्रस्ट की अपील, कहा- शस्त्रों का दुरुपयोग न करें श्रद्धालु; इंद्रेश मैखुरी ने की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग ।

चमोली: कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद और हिंसक झड़प के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए कुछ निहंगों द्वारा कथित रूप से तलवारें लहराने और हमला करने की घटना की देशभर में आलोचना हो रही है। इस बीच गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, गोविंदघाट ने घटना की निंदा करते हुए सभी सिख श्रद्धालुओं से शांति, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। वहीं भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने कहा कि 23 मई से शुरू हुई श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अब तक हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। ऐसे में सभी यात्रियों को यात्रा की गरिमा, धार्मिक मर्यादाओं और सामाजिक जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए।

ट्रस्ट की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि श्रद्धालु यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद, बहस या टकराव से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। यात्रा का उद्देश्य आध्यात्मिक शांति और श्रद्धा है, इसलिए ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे धार्मिक भावनाओं या सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचे।

ट्रस्ट ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि सिख धर्म में शस्त्रों का विशेष महत्व है, लेकिन उनका उद्देश्य धर्म और मानवता की रक्षा करना है, न कि उनका दुरुपयोग करना। अपील में श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से शस्त्र साथ न लाएं। विशेष रूप से छोटे बच्चों को किसी भी प्रकार के शस्त्र साथ रखने से बचाने की सलाह दी गई है।

संदेश में यह भी कहा गया है कि उत्तराखंड देवभूमि के रूप में विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखता है। यहां बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे पवित्र धाम स्थित हैं। श्री हेमकुंड साहिब भी इसी पावन भूमि का एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, इसलिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं का व्यवहार भी उसी अनुरूप होना चाहिए।

ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है। कहा गया है कि सरकार और प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं कर रहे हैं। यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जाए।

वहीं कर्णप्रयाग की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रतीक के रूप में रखे जाने वाले शस्त्रों का इस्तेमाल मामूली विवादों में लोगों को डराने या उन पर हमला करने के लिए नहीं किया जा सकता।

मैखुरी ने कहा कि यदि धारदार हथियारों से लोगों पर हमला किया गया है तो यह गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

गौरतलब है कि मंगलवार को कर्णप्रयाग में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। आरोप है कि कुछ निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुई कहासुनी के बाद तलवारें निकाली गईं और मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, हालांकि पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित कर लिया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने