देहरादून: पटेल नगर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 6 लाख की ज्वेलरी बरामद, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये मूल्य की चोरी की गई ज्वेलरी बरामद की है। आरोपियों ने चोरी की गई ज्वेलरी को गिरवी रखकर गोल्ड लोन भी लिया था। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, 16 जून 2026 को हरबंशवाला निवासी कामनी देवी ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर से नकदी और कीमती ज्वेलरी चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पटेल नगर स्तर पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा आने-जाने वाले मार्गों की निगरानी कर संदिग्धों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चोटियाबाबा मंदिर पट्टियों, पटेल नगर के पास से दो आरोपियों शुभम पंवार उर्फ गोलू और सोनू उर्फ सादिक को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की गई एक अंगूठी, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी की अधिकांश ज्वेलरी को चकराता रोड स्थित एक गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर उसके बदले ऋण प्राप्त किया था। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को साथ लेकर संबंधित फाइनेंस कंपनी पहुंची और वहां से चोरी की गई ज्वेलरी बरामद कर ली।

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शुभम पंवार पहले भी चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ करीब आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के खुलासे से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्यवाही की सराहना की है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल