HNB गढ़वाल यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की घोषणा, इस दिन होगा मतदान, जानिए पूरा कार्यक्रम

श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर कैंपस में छात्र संघ चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी कर दी गई है. मुख्य चुनाव अधिकारी एचसी नैनवाल की तरफ से जारी किए कार्यक्रम के अनुसार इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पदों पर चुनाव होंगे.

छात्र नेता लंबे समय से कर रहे थे छात्र संघ चुनावों की मांग: चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 18 और 19 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. वहीं 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. वहीं 21 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच नामांकन वापसी ले सकता है. उसी दिन यानी 21 सितंबर को शाम 4.30 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी. 

27 सितंबर को होगा मतदान और मतगणना: इसके बाद 27 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान होगा. उसी दिन यानी 27 सितंबर को ही मतगणना होगी और देर शात तक छात्र संघ चुनाव के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे. इसके बाद 28 सितंबर को सुबह 11 बजे नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होगा. 

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने टीमों का गठन किया: मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एचसी नैनवाल ने बताया कि छात्र संघ चुनाव कराने के लिए विवि ने पूरी तैयारी कर ली है. इसके लिए टीमों का गठन किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति ही शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे.

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा सड़क हादसा टला: बस स्टेशन के सामने बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, सभी सवार सुरक्षित

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शहर के व्यस्त बस स्टेशन क्षेत्र के सामने एक तेज रफ्तार कार अचानक…

चमोली पुलिस की संवेदनशीलता से बची महिला की जान, वहीं सोनप्रयाग में SDRF ने नदी किनारे फंसे व्यक्ति को किया रेस्क्यू

थराली/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में एक ओर चमोली पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता ने एक महिला को संभावित आत्मघाती कदम उठाने से बचा लिया, वहीं दूसरी ओर रुद्रप्रयाग जिले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा सड़क हादसा टला: बस स्टेशन के सामने बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, सभी सवार सुरक्षित

  • By Admin
  • June 13, 2026
  • 1 views
रुद्रपुर में बड़ा सड़क हादसा टला: बस स्टेशन के सामने बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, सभी सवार सुरक्षित

चमोली पुलिस की संवेदनशीलता से बची महिला की जान, वहीं सोनप्रयाग में SDRF ने नदी किनारे फंसे व्यक्ति को किया रेस्क्यू

  • By Admin
  • June 13, 2026
  • 2 views
चमोली पुलिस की संवेदनशीलता से बची महिला की जान, वहीं सोनप्रयाग में SDRF ने नदी किनारे फंसे व्यक्ति को किया रेस्क्यू

नैनीताल में बड़ा हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने मां-बेटी पर्यटकों को कुचला, दोनों गंभीर

  • By Admin
  • June 13, 2026
  • 2 views
नैनीताल में बड़ा हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने मां-बेटी पर्यटकों को कुचला, दोनों गंभीर

फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, रुद्रपुर से दो गिरफ्तार; तीन हथियार और फर्जी लाइसेंस बरामद

  • By Admin
  • June 13, 2026
  • 3 views
फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, रुद्रपुर से दो गिरफ्तार; तीन हथियार और फर्जी लाइसेंस बरामद

यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 55 केंद्रों पर 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

  • By Admin
  • June 13, 2026
  • 2 views
यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 55 केंद्रों पर 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

हरिद्वार में चार महीने की बच्ची चोरी का सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 13, 2026
  • 2 views
हरिद्वार में चार महीने की बच्ची चोरी का सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार