चमोली। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के चमोली जिला मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें भगवान रुद्रनाथ महादेव की पावन तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सफल नेतृत्व और प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।
मुलाकात के दौरान जिला मंत्री ने कहा कि भगवान रुद्रनाथ महादेव के आशीर्वाद से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पुनः प्रचंड बहुमत प्राप्त हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनसेवा का नया इतिहास रचेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने भी स्नेहपूर्वक भेंट स्वीकार करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन और सरकार के बीच समर्पण एवं विश्वास का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री के चमोली दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।







