गोपेश्वर (चमोली): भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के चमोली जिला मंत्री के नेतृत्व में जिला भेषज संघ चमोली एवं नगर मंडल गोपेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में हरेला पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, प्रकृति के प्रति आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया।
इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने हरित उत्तराखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया और प्रदेशवासियों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के चमोली जिला मंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और पौधारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाना समय की आवश्यकता है। 🌿🌱







