गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा हरिद्वार, तीन जगह हुई फायरिंग

हरिद्वार: उत्तराखंड का हरिद्वार जिले आज सोमवार 15 सितंबर को फिर से गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज गया. मामला हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि सोमवार को कनखल थाना क्षेत्र में करीब तीन जगहों पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है. लगातार तीन जगह हुई फायरिंग की वजह से इलाके के लोग सहम गए थे. 

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक सोमवार 15 सितंबर दोपहर को बाइक सवार तीन बदमाश ने पहले तो हरिद्वार के जगजीतपुर इलाके में फायरिंग की. इसके बाद तीनों ने फुटबॉल ग्राउंड के पास दुकान के बाहर फायरिंग की. बाइक सवार बदमाशों की ये वारदात इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें शक है कि ये काम पिल्ला गैंग का है. पिल्ला गैंग हरिद्वार के एक कुछ लोकल लड़कों ने बनाया है. पुलिस पहले भी इस गैंग के लड़कों को जेल भेज चुकी है. फिलहाल पुलिस दिनदहाड़े हरिद्वार में फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी हुई है. सीसीटीवी के आधार उनकी पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. 

बता दें कि 13 सितंबर को हरिद्वार में दिनदहाड़े एक युवक ने हरियाणा पुलिस के जवान पर फायरिंग कर दी थी. बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस एक अपराधी को पकड़ने हरिद्वार पहुंची थी. जैसे ही हरियाणा पुलिस के जवान ने उस अपराधी को दबोचा, तभी उसने हरियाणा पुलिस के जवान ने फायरिंग कर दी थी. इस फायरिंग में हरियाणा पुलिस का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था. 

इसके अलावा बीते दिनों ही हरिद्वार के पार्श इलाके में कांग्रेस नेता के घर पर भी दिनदहाड़े बदमाशों ने धावा बोला था. बदमाशों ने हथियार के दम पर घर में मौजूद कांग्रेस नेता की बेटी को बंधक बनाया और फिर लूटपाट की. इसके बाद आरोपी घर में खड़ी कांग्रेस नेता की कार भी ले गए थे. हालांकि कार को बाद में दिल्ली हाईवे पर छोड़कर भाग गए थे. 

Related Posts

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों…

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

देहरादून: राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुआ एक पुल फिर विवादों में आ गया है. प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित इस पुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 14 views
मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 19 views
देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 15 views
रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 19 views
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 11 views
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 12 views
कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई