विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग ले रही भारतीय टीम को रविवार को तब करारा झटका लगा

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग ले रही भारतीय टीम को रविवार को तब करारा झटका लगा जब ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत को अधिक वजन पाए जाने के बाद जाग्रेब में चल रही प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। पिछले वर्ष पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले अमन का वजन पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा स्पर्धा से पहले कराए गए वजन के दौरान 1.7 किग्रा अधिक पाया गया। बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट भी तय वजन से अधिक पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दी गई थीं।

भारतीय दल के एक सूत्र ने जाग्रेब से बताया, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण और आश्चर्यजनक है कि अमन अपना वजन नियंत्रित नहीं रख सका। जब वह वजन मापने के लिए खड़ा हुआ तो उसका वजन 1700 ग्राम ज्यादा था। यह स्वीकार्य नहीं है। उसका वजन इतना ज्यादा कैसे हो गया, यह हमारी समझ से परे है।’

विश्व कुश्ती की सर्वोच्च संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू के 2023 के नियमों के अनुसार विश्व कप, यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए दो किलोग्राम वजन की छूट की अनुमति है। लेकिन विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में ऐसा प्रावधान नहीं है। अमन अन्य भारतीय पहलवानों के साथ अनुकूलन शिविर में भाग लेने के लिए 25 अगस्त को क्रोएशिया के जाग्रेब पहुंचे थे और उनके पास वजन कम करने के लिए पर्याप्त समय था।

Related Posts

UPI पेमेंट पर नया नियम: 2,000 रुपये तक का लेनदेन रहेगा मुफ्त, बड़े भुगतानों पर मर्चेंट को देना होगा चार्ज

नई दिल्ली: यूपीआई (UPI) भुगतान पर शुल्क लगाए जाने को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर चल रही चर्चाओं के बीच नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने स्थिति…

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर सुरक्षा कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सोनगाड़ में 50 मीटर दीवार नदी में बही

उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड़ और लिम्चागाड़ में किए जा रहे सुरक्षा कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। सोनगाड़ में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने