चमोली: बदरीनाथ धाम की पवित्रता और चारधाम यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे **ऑपरेशन ‘ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बदरीनाथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं मंदिर परिसर के पास असभ्य और अशोभनीय हरकत करते पाए गए पंजाब के तीन युवकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, बदरीनाथ धाम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान पुलिस टीम ने भृगुधारा गुफा जाने वाले पैदल मार्ग पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। उसकी पहचान सुरेंद्र सिंह (75 वर्ष), निवासी ग्राम भृगुधारा, थाना बदरीनाथ के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से **25 लीटर अ25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ **थाना बदरीनाथ में मुकथाना बदरीनाथ में मुकदमा संख्या 10/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इसी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मंदिर परिसर के समीप पंजाब निवासी तीन युवकों को सार्वजनिक स्थान पर असभ्य और अशोभनीय हरकतें करते हुए पाया। श्रद्धालुओं की आस्था और धाम की गरिमा को देखते हुए पुलिस ने तीनों को तत्काल कोतवाली लाकर उनके विरुद्ध **पुलिस एक्ट के तहतपुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।
पुलिस ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम की मर्यादा और पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले किसी भी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले भी बदरीनाथ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन से अलग-अलग पैकेटों में रखा गया करीब 12 किलो चिकन और मछली का मांस तथा शराब की बोतलें बरामद की थीं।
पुलिस ने बताया कि **बदबदरीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार मांस और मदिरा का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में प्रतिबंधित सामग्री को धाम क्षेत्र में लाना न केवल स्थानीय नियमों का उल्लंघन है, बल्कि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को भी आहत करता है।







