श्रीनगर गढ़वाल में किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला बीए छात्र, पुलिस जांच में जुटी

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र का शव उसके किराये के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान **25 वर्षीय25 वर्षीय अनीश कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार, निवासी समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है। वह **हेमवतीहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। अनीश, घसिया महादेव स्थित चौरास झूला पुल के निकट किराये के कमरे में रह रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों ने युवक को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक पिछले कुछ समय से **मानमानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहा था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के श्रीनगर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई पूरी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि युवक की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया, “घसिया महादेव इलाके के एक घर से छात्र का शव मिला है। प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।”

घटना के बाद विश्वविद्यालय और स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का ही पालन करें।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 10 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल