डोईवाला में भीषण सड़क हादसा: पिकअप में घुसी तेज रफ्तार ईको, एक की मौत और दो गंभीर घायल

डोईवाला: देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई मंदिर के पास बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

जानकारी के मुताबिक, एक पिकअप वाहन हरिद्वार की ओर से देहरादून की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक पिकअप का पिछला पहिया निकल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ईको कार सीधे पिकअप से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त ईको कार में आगे बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं, ईको में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को दून अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना के चलते हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर टोल के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने