यूपीएल फाइनल में नैनीताल टाइगर्स रनर्स अप, हरिद्वार एल्मास यूपीएल सीजन 2 विनर, नैनीताल की लगातार दूसरे सीजन हार, रोमांचक मुकाबले में हरिद्वार जीता

उत्तराखंड प्रीमियर लीग टी20 सीजन 2 (यूपीएल) के रोमांचक फाइनल में हरिद्वार एल्मास ने नैनीताल टाइगर्स को 4 विकेट से हराकर चैंपियन का ताज अपने सिर पर सजा लिया. नैनीताल की टीम यूपीएल में लगातार दूसरे साल फाइनल में हार गई. 

हरिद्वार एल्मास बना यूपीएल सीजन 2 का चैंपियन: नैनीताल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने कोटे के निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिद्वार ने 6 विकेट खोकर यूपीएल सीजन 2 के चैंपियन का ताज पहन लिया. एस गुप्ता ने 5 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से नाबाद 15 रन बनाकर टीम को फाइनल जिता दिया.

नैनीताल ने 148 रन बनाए: बी लालवानी ने बेहद धीमी बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 35 रन बनाए और वो रिटायर्ड आउट हो गए. शाश्वत डंगवाल ने अगर 41 गेंदों पर 52 रनों की पारी नहीं खेली होती तो नैनीताल टाइगर्स 148 रन तक नहीं पहुंच पाते. हरिद्वार के पी भाटी ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने