बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में किया प्रतिभाग, विकास कार्यों का लिया जायजा

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने दो दिवसीय ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ में प्रतिभाग किया। बदरीनाथ पहुंचने पर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सेरेमोनियल ड्रेस में सुसज्जित पुलिस जवानों ने मुख्यमंत्री को सलामी देकर अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने सबसे पहले भगवान बदरी विशाल के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इसके बाद उन्होंने बामणी गांव स्थित मां नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मातृशक्ति के साथ पारंपरिक चाचणी नृत्य में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ कथा महोत्सव में भी सहभागिता कर संतों और श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण

धाम प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ समेत अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली और सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ-साथ धाम की धार्मिक, आध्यात्मिक और पारंपरिक गरिमा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

कथा महोत्सव में जुटे देशभर के संत और श्रद्धालु

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के तत्वावधान में आयोजित ‘बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव’ में भी भाग लिया। इस महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 150 से अधिक संत-साध्वी और 1200 से अधिक हरिभक्त शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ धाम आना अपने आप में एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव है। भगवान बदरीविशाल की कृपा से इस पवित्र धाम में संतों और श्रद्धालुओं के बीच आयोजित कथा महोत्सव में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आधारित महोत्सव

टूरिस्ट अराइवल प्लाजा, बदरीनाथ में आयोजित यह महोत्सव केंद्र सरकार के ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आधारित है। महोत्सव का उद्देश्य देश के प्रथम गांव माणा को सीमांत पर्यटन, सांस्कृतिक गौरव और सामुदायिक विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

साथ ही, देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, स्थानीय उत्पादों और सीमांत क्षेत्रों के जीवन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना भी इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 15 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 22 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 15 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 15 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने