देहरादून में पत्नी की हत्या का खुलासा: तलाक की तैयारी से नाराज पति ने रची थी साजिश, गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून के क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, पत्नी द्वारा तलाक लेने की तैयारी और दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते आरोपी ने हत्या की साजिश रची थी।

हत्या में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपी धीरज पंवार की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना के समय पहनी गई खून से सनी शर्ट बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले से योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

26 वर्षीय काजल की हुई थी मौत

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की सुबह 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि धीरज और उसकी पत्नी काजल के बीच विवाद हुआ है और गोली लगने से महिला की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर क्लेमेंटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 26 वर्षीय काजल पंवार मृत अवस्था में मिली। महिला के सिर और पेट पर गोली लगने के निशान पाए गए।

घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। वहीं वारदात के बाद आरोपी पति अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। मृतका के भाई की तहरीर पर क्लेमेंटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

तीन दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर क्लेमेंटाउन थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था और वह लगातार छिपता फिर रहा था। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने 23 सितंबर को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से धीरज पंवार को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी से विवाद और तलाक की जानकारी बनी हत्या की वजह

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी कई वर्ष पहले काजल से हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के बाद वह पत्नी और बच्चों के साथ सुभाषनगर स्थित पत्नी के मायके में रह रहा था। पिछले करीब एक वर्ष से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

आरोपी के मुताबिक पिछले तीन महीनों से उसकी पत्नी उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रही थी और बच्चों से मिलने पर भी रोक लगा रही थी। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि काजल तलाक लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, इसके बाद आरोपी मानसिक तनाव में रहने लगा और उसने पत्नी की हत्या की योजना बना ली।

सहारनपुर से खरीदा तमंचा, रातभर की रेकी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदा था। वारदात से एक रात पहले वह देहरादून पहुंचा और घटनास्थल के पास एक निर्माणाधीन भवन में छिपकर घर की गतिविधियों पर नजर रखता रहा।

आरोप है कि 21 सितंबर की सुबह उसने मौका देखकर घर का टीन का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गया। उस समय काजल बिस्तर पर सो रही थी। आरोपी ने उस पर दो गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।

एसएसपी ने क्या कहा

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपी पति और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से संबंध खराब चल रहे थे। पत्नी ने उससे दूरी बना रखी थी और आरोपी को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। इसी वजह से वह लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच पूरी कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के दो युवा पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम और चुनौतीपूर्ण चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण कर जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स…

कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

हल्द्वानी: कालाढूंगी स्थित अटल आदर्श विद्यालय में छात्रों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छात्रों और अभिभावकों की शिकायत के बाद विद्यालय का निरीक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 14 views
पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 9 views
कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहले दिन ही बवाल, एबीवीपी के तीन नामांकन प्रारंभिक जांच में निरस्त

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 12 views
एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहले दिन ही बवाल, एबीवीपी के तीन नामांकन प्रारंभिक जांच में निरस्त

मेडिकल कॉलेज एडमिशन में फर्जीवाड़ा: उधम सिंह नगर में फर्जी पते और दस्तावेजों से बने प्रमाण पत्र, चार गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 12 views
मेडिकल कॉलेज एडमिशन में फर्जीवाड़ा: उधम सिंह नगर में फर्जी पते और दस्तावेजों से बने प्रमाण पत्र, चार गिरफ्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ में निर्माण पर सरकार सख्त, मास्टर प्लान से बाहर नहीं मिलेगा निर्माण की अनुमति

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 8 views
बदरीनाथ-केदारनाथ में निर्माण पर सरकार सख्त, मास्टर प्लान से बाहर नहीं मिलेगा निर्माण की अनुमति

अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 17 views
अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं