नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा: झूला टूटकर गिरा, दो लोग घायल, युवक को हल्द्वानी रेफर

अल्मोड़ा: नंदा देवी महोत्सव के तहत नगर के एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित मेले के दौरान बुधवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। मेले में संचालित एक झूले की ट्रॉली अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, मेले के अंतिम दिन होने के कारण एडम्स मैदान में देर रात तक भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। डोला उठने के बाद बड़ी संख्या में लोग झूलों और खरीदारी का आनंद लेने मैदान पहुंचे थे। इसी दौरान एक झूले की ट्रॉली टूटकर नीचे गिर गई। हादसे में खोल्टा निवासी मोहित परिहार पुत्र चंदन परिहार और लोअर मॉल रोड निवासी दीपा आर्या पत्नी किशन राम घायल हो गए।

युवक के पैर में दो जगह फ्रैक्चर

घटना में गंभीर रूप से घायल मोहित परिहार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उनके एक पैर में दो जगह फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दूसरा पैर डिसलोकेट हो गया। वर्तमान में उनका उपचार हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहत की बात यह रही कि ट्रॉली उस समय टूटी जब झूला जमीन के काफी करीब था। यदि यह हादसा ऊंचाई पर होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

घायलों ने लगाया लापरवाही का आरोप

घायल मोहित परिहार ने बताया कि झूले की सभी ट्रॉलियां यात्रियों से भरी हुई थीं। एक चक्कर पूरा होने के बाद दूसरे चक्कर में जब झूला जमीन के करीब पहुंचा तो उनकी ट्रॉली अचानक टूटकर नीचे गिर गई। उन्होंने मेले और झूला संचालकों की लापरवाही बताते हुए कहा कि वह संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराएंगे।

वहीं घायल दीपा आर्या ने बताया कि हादसे में उनके पैर में चोट और सूजन आई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया, लेकिन अगले दिन दोबारा जांच कराने की सलाह दी है। उन्होंने भी प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।

लोगों में आक्रोश, मुआवजे की मांग

मेले में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि झूलों के संचालन में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ घायलों के उपचार का पूरा खर्च वहन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एसडीएम अल्मोड़ा संजय कुमार ने बताया कि घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस को भी पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी व्यक्ति या संस्था दोषी पाई जाएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नंदा देवी मेले जैसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Posts

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के दो युवा पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम और चुनौतीपूर्ण चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण कर जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स…

कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

हल्द्वानी: कालाढूंगी स्थित अटल आदर्श विद्यालय में छात्रों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छात्रों और अभिभावकों की शिकायत के बाद विद्यालय का निरीक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 14 views
पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 7 views
कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहले दिन ही बवाल, एबीवीपी के तीन नामांकन प्रारंभिक जांच में निरस्त

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 12 views
एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहले दिन ही बवाल, एबीवीपी के तीन नामांकन प्रारंभिक जांच में निरस्त

मेडिकल कॉलेज एडमिशन में फर्जीवाड़ा: उधम सिंह नगर में फर्जी पते और दस्तावेजों से बने प्रमाण पत्र, चार गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 12 views
मेडिकल कॉलेज एडमिशन में फर्जीवाड़ा: उधम सिंह नगर में फर्जी पते और दस्तावेजों से बने प्रमाण पत्र, चार गिरफ्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ में निर्माण पर सरकार सख्त, मास्टर प्लान से बाहर नहीं मिलेगा निर्माण की अनुमति

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 8 views
बदरीनाथ-केदारनाथ में निर्माण पर सरकार सख्त, मास्टर प्लान से बाहर नहीं मिलेगा निर्माण की अनुमति

अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 17 views
अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं