उत्तराखंड लोअर PCS 2024 का अंतिम परिणाम जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 (लोअर PCS) का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा घोषित परिणाम में देहरादून के आयुष बेलवाल ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। वहीं विक्रांत सिंह दूसरे और हिमानी लोहानी तीसरे स्थान पर रहीं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों के कुल 113 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

आयोग ने 25 सितंबर 2026 को पदवार अंतिम चयन सूची जारी की। मुख्य लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण, चिकित्सकीय परीक्षण और अभ्यर्थियों द्वारा दी गई ऑनलाइन वरीयताओं के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की गई है। चयन परिणाम के साथ मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्तांक तथा कटऑफ अंक भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

टॉप-5 में इन अभ्यर्थियों ने बनाई जगह

लोअर PCS परीक्षा के अंतिम परिणाम में आयुष बेलवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद विक्रांत सिंह दूसरे, हिमानी लोहानी तीसरे, अनिमेष पुनीता चौथे और भूपेश सिंह नगर कोटी पांचवें स्थान पर रहे। वहीं उप कारापाल पद के लिए गैरसैंण तहसील के डुंगरी निवासी शिक्षक भोला दत्त सिरसवाल के पुत्र मनीष सिरसवाल ने दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

113 पदों पर हुई भर्ती

लोअर PCS 2024 भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में कुल 113 रिक्त पदों को भरने के लिए 3 जनवरी 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 27 मार्च 2026 को मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड और चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया 27 जुलाई से 3 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई। सभी चरणों के आधार पर अब अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है।

किन पदों पर हुआ चयन?

आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की संख्या इस प्रकार है—

  • नायब तहसीलदार – 36 पद
  • उप कारापाल – 14 पद
  • पूर्ति निरीक्षक – 36 पद
  • विपणन निरीक्षक – 6 पद
  • श्रम प्रवर्तन अधिकारी – 5 पद
  • आबकारी निरीक्षक – 5 पद
  • ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक – 2 पद
  • गन्ना विकास निरीक्षक – 6 पद
  • खांडसारी निरीक्षक – 3 पद

वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरा परिणाम

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अंतिम चयन परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी पदवार चयन सूची, प्राप्तांक और कटऑफ अंक ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके साथ ही लोअर PCS 2024 भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण भी पूरा हो गया है।

Related Posts

UKSSSC भर्ती घोटाला: ईडी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की 6 घंटे पूछताछ, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक कार्रवाई

देहरादून: उत्तराखंड के चर्चित वर्ष 2016 के UKSSSC भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश…

रायवाला में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, बेटी और उसके प्रेमी ने रची थी साजिश: पुलिस

ऋषिकेश: देहरादून जिले के रायवाला थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई 65 वर्षीय महिला खजानी देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

UKSSSC भर्ती घोटाला: ईडी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की 6 घंटे पूछताछ, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक कार्रवाई

  • By Admin
  • September 26, 2026
  • 13 views
UKSSSC भर्ती घोटाला: ईडी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की 6 घंटे पूछताछ, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक कार्रवाई

रायवाला में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, बेटी और उसके प्रेमी ने रची थी साजिश: पुलिस

  • By Admin
  • September 26, 2026
  • 10 views
रायवाला में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, बेटी और उसके प्रेमी ने रची थी साजिश: पुलिस

हरिद्वार में हैप्पी हत्याकांड का खुलासा, पुरानी रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश; मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 26, 2026
  • 16 views
हरिद्वार में हैप्पी हत्याकांड का खुलासा, पुरानी रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश; मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बाजपुर में छात्रसंघ चुनाव नामांकन के बाद बवाल, पुलिस लाठीचार्ज में छात्रा समेत तीन घायल

  • By Admin
  • September 26, 2026
  • 22 views
बाजपुर में छात्रसंघ चुनाव नामांकन के बाद बवाल, पुलिस लाठीचार्ज में छात्रा समेत तीन घायल

उत्तराखंड में NEET फर्जी सर्टिफिकेट मामले की पहुंची ऊधमसिंह नगर तक, गदरपुर में 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज

  • By Admin
  • September 26, 2026
  • 14 views
उत्तराखंड में NEET फर्जी सर्टिफिकेट मामले की पहुंची ऊधमसिंह नगर तक, गदरपुर में 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज

गैरसैंण के मनीष सिरसवाल बने डिप्टी जेलर, संघर्ष और मेहनत की मिसाल बनी सफलता

  • By Admin
  • September 26, 2026
  • 8 views
गैरसैंण के मनीष सिरसवाल बने डिप्टी जेलर, संघर्ष और मेहनत की मिसाल बनी सफलता