हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, हैप्पी हत्याकांड का आरोपी मुदस्सिर गोली लगने से घायल

हरिद्वार: बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर जंगल में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जंगल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार कांबिंग अभियान चला रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुदस्सिर के रूप में हुई है, जिस पर बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है।

संदिग्ध बदमाशों की सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, बहादराबाद क्षेत्र में हुए बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड के आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध बाइक सवार दौलतपुर के जंगल में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेरने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। क्रॉस फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल आरोपी मुदस्सिर को गिरफ्तार कर उपचार के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें जंगल में सर्च अभियान चला रही हैं।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी से पूछताछ की और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

हैप्पी हत्याकांड से जुड़ा है मामला

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को बहादराबाद क्षेत्र में बाइक मैकेनिक हैप्पी पुत्र राजकुमार अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश दुकान में पहुंचे और हैप्पी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल के रास्ते फरार हो गए थे।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला था। मामले को लेकर भीम आर्मी ने बहादराबाद कोतवाली का घेराव भी किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान शुरू किया था।

फरार साथी की तलाश जारी

बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की वारदात में उसकी और उसके फरार साथी की क्या भूमिका रही। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश और कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Posts

UKSSSC भर्ती घोटाला: ईडी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की 6 घंटे पूछताछ, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक कार्रवाई

देहरादून: उत्तराखंड के चर्चित वर्ष 2016 के UKSSSC भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश…

रायवाला में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, बेटी और उसके प्रेमी ने रची थी साजिश: पुलिस

ऋषिकेश: देहरादून जिले के रायवाला थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई 65 वर्षीय महिला खजानी देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

UKSSSC भर्ती घोटाला: ईडी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की 6 घंटे पूछताछ, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक कार्रवाई

  • By Admin
  • September 26, 2026
  • 13 views
UKSSSC भर्ती घोटाला: ईडी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की 6 घंटे पूछताछ, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक कार्रवाई

रायवाला में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, बेटी और उसके प्रेमी ने रची थी साजिश: पुलिस

  • By Admin
  • September 26, 2026
  • 10 views
रायवाला में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, बेटी और उसके प्रेमी ने रची थी साजिश: पुलिस

हरिद्वार में हैप्पी हत्याकांड का खुलासा, पुरानी रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश; मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 26, 2026
  • 16 views
हरिद्वार में हैप्पी हत्याकांड का खुलासा, पुरानी रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश; मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बाजपुर में छात्रसंघ चुनाव नामांकन के बाद बवाल, पुलिस लाठीचार्ज में छात्रा समेत तीन घायल

  • By Admin
  • September 26, 2026
  • 22 views
बाजपुर में छात्रसंघ चुनाव नामांकन के बाद बवाल, पुलिस लाठीचार्ज में छात्रा समेत तीन घायल

उत्तराखंड में NEET फर्जी सर्टिफिकेट मामले की पहुंची ऊधमसिंह नगर तक, गदरपुर में 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज

  • By Admin
  • September 26, 2026
  • 13 views
उत्तराखंड में NEET फर्जी सर्टिफिकेट मामले की पहुंची ऊधमसिंह नगर तक, गदरपुर में 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज

गैरसैंण के मनीष सिरसवाल बने डिप्टी जेलर, संघर्ष और मेहनत की मिसाल बनी सफलता

  • By Admin
  • September 26, 2026
  • 8 views
गैरसैंण के मनीष सिरसवाल बने डिप्टी जेलर, संघर्ष और मेहनत की मिसाल बनी सफलता