कॉर्बेट लैंडस्केप से सटे ढिकुली में चीतल को काटते दिखा आवारा कुत्तों का झुंड, ग्रामीणों ने बचाई जान, वन विभाग के अफसर चिंतित

रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में कुछ स्ट्रीट डॉग्स (आवारा कुत्ते) एक चीतल पर हमला करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी किनारे का है, जहां अचानक जंगल से भटका हुआ यह चीतल गलती से आबादी वाले इलाके में पहुंच गया. जहां कुत्ते उसे काटते दिखे. हालांकि, ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़कर उसकी जान बचाई.

हिरण पर हमला करते दिखा कुत्तों का झुंड: दरअसल, जैसे ही चीतल (स्पॉटेड डियर) कोसी नदी पार करने की कोशिश करता है. वैसे ही वहां मौजूद कुछ आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़ते हैं और उसे काटने को लेकर दौड़ लगाते हैं. कुत्तों का झुंड चीतल पर हमला कर देता है, जिससे वो खुद को बचाने के लिए नदी के उथले हिस्से में भागने की कोशिश करता है. जहां चीतल अपनी जान बचाने की जद्दोजहद कर दिया.

आवारा कुत्तों की वजह से खतरे में आ रहे वन्यजीव: स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब अक्सर देखने को मिल रही हैं. जंगलों के आसपास बढ़ती मानव बस्तियों और खुले में छोड़े गए कुत्तों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण वन्यजीवों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ता जा रहा है.

क्या बोले वन विभाग के अधिकारी? वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ‘ऐसी घटनाओं से न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि यह जैव विविधता के लिए भी चिंता का विषय है.‘ विभाग ने अपील की है कि ‘लोग अपने पालतू जानवरों को खुले में न छोड़ें और यदि इस तरह की कोई घटना दिखे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने