बागेश्वर में डबल मर्डर से सनसनी: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, बहू पर भी जानलेवा हमला

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गरुड़ तहसील के नर्गवाड़ी (नरगोड़ी) गांव में एक युवक ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची परिवार की एक अन्य महिला पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

शराब पीने की आदत से परेशान था परिवार

जानकारी के अनुसार, आरोपी गोविंद वल्लभ खोलिया शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। आरोप है कि वह अक्सर नशे की हालत में घर पहुंचकर गाली-गलौज और हंगामा करता था। उसकी इन हरकतों से परिवार के लोग लंबे समय से परेशान थे।

बताया जा रहा है कि करीब पांच से छह महीने पहले भी आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले भी आरोपी के व्यवहार को लेकर शिकायत की गई थी।

पहले चाची, फिर चाचा पर किया हमला

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात गोविंद वल्लभ खोलिया ने कथित तौर पर नशे की हालत में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उसने घर के ऊपरी कमरे में मौजूद अपनी चाची भगवती देवी (54) पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए।

इसके बाद आरोपी नीचे वाले कमरे में पहुंचा और अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया (58) पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

बचाने पहुंची बहू पर भी किए कई वार

चीख-पुकार सुनकर पूरन चंद्र के बेटे की बहू दर्शनी देवी उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने दर्शनी देवी पर भी लोहे की रॉड से तीन से चार बार हमला कर दिया।

अपनी जान बचाने के लिए दर्शनी देवी अपनी छोटी बच्ची को लेकर एक कमरे में बंद हो गईं और अंदर से कुंडी लगा ली। बाद में वह किसी तरह दूसरे रास्ते से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

अस्पताल पहुंचने पर चाचा-चाची को मृत घोषित किया

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तीनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। देर रात चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पूरन चंद्र खोलिया और उनकी पत्नी भगवती देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल दर्शनी देवी का अस्पताल में उपचार जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित

बैजनाथ के कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी गोविंद वल्लभ खोलिया फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद नर्गवाड़ी गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला